13 साल के बच्चे को एक साल में कितना वजन बढ़ना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 17:00

बच्चों में मोटापा (Children Obesity) एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। बच्चों में मोटापा के मामले में चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 14.4 मिलियन से ज्यादा बच्चे मोटापे का शिकार हैं और यह समस्या बढ़ती जा रही है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बचपन में मोटापा या जरूरत से ज्यादा वजन के पीछे सबसे बड़ी वजह अनियंत्रित खानपान और खराब लाइफस्टाइल है।

डॉक्टरों के मुताबिक तमाम बच्चे अनुवांशिक रूप से मोटापा का शिकार होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मोटापा या वजन नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। इस उम्र में कैलोरी की खपत ज्यादा होती है और उससे मुकाबले कम ऊर्जा खर्च होती है, यही मोटापे का कारण बनता है ।
वजन बढ़ने पर क्या दिक्कतें हो सकती हैं?

बचपन में मोटापा (Children Obesity Problem) या ज्यादा वजन बढ़ने की वजह से डायबिटीज (Diabetes), ब्लड प्रेशर (Blood Pressure), ऑस्टियोआर्थराइटिस, पित्ताशय, सांस संबंधी दिक्कतें, हृदय रोग जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसके अलावा कैंसर (Cancer) का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिये, बचपन से वजन पर कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। आदर्श वजन उम्र, लिंग और ऊंचाई के आधार पर निर्धारित किया जाता है। आइए देखते हैं कि बच्चों व किशोरों में उम्र के अनुसार सही वजन कितना होना चाहिए…

उम्र लड़का लड़की
1 साल 10.2 किलो 9.5 किलो
2 से 5 साल 12.3 किलो से लेकर 16 किलो तक 12 से 15 किलो
3 से 5 साल 14 से 17 किलो तक 14 से 16 किलो
5 से 8 साल 20 से 25 किलो 19 किलो से 25 किलो तक
9 से 11 साल 28 किलो से 32 किलो 28 किलो से 33 किलो
12 से 14 साल 37 किलो से 47 38 किलो से 42 किलो
15 से 18 साल 58 किलो से 65 53 किलो से 54

बच्चों में मोटापा रोकने के लिए क्या करें?

पौष्टिक खानपान, फल-सब्जियों का सेवन बढ़ाएं
जंक-फूड से दूरी, पिज्जा-बर्गर जैसी चीजों पर निर्भरता कम करें
मीठी चीजों, कोल्ड ड्रिंक के सेवन से परहेज करें
शारीरिक गतिविधि-एक्सरसाइज जरूरी
बच्चे को किसी न किसी खेल या फिजिकल एक्टिविटी पर जोर दें

लंबाई के अनुसार वजन Weight According to Height

कद 4 फुट 10 इंच है तो वजन 41 से 52 किलोग्राम होना चाहिए

कद 5 फीट से ज्यादा हो तो 44 से 55.7 किलो वजन अच्छा है

कद 5 फुट 2 इंच है तो वजन 49 से 63 किलोग्राम उचित है

कद 5 फुट 04 इंच है तो वजन 49 से 63 किलो के बीच होना चाहिए

कद 5 फुट 6 इंच से अधिक है तो 53 से 67 किलो वजन होना चाहिए

कद 5 फुट 8 इंच है तो वजन 56-71 किलोग्राम के बीच होना चाहिए

कद 5 फुट 10 इंच है तो वजन 59 से 75 किलो होना चाहिए

कद 6 फुट से ज्यादा है तो 63 से 80 किलो तक वजन हो सकता है

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info